फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच करोड़ रुपये से बदलेगी परिषदीय स्कूलों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन कार्यों से उन स्कूलों को विशेष लाभ मिलेगा, जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1862 स्कूल संचालित हैं। इनमें जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। नए भवन, अतिरिक्त कक्ष और चहारदीवारी का निर्माण होगा। स्कूलों में बिजली कनेक्शन, पंखे, एलईडी लगाने के साथ लघु एवं वृहद मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। जर्जर कमरों, दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत भी होगी। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद गाइडलाइन के अनुसार कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें