फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: श्रीकृष्ण की भक्ति में रमा जिला, राधा-कृष्ण की झांकियाें ने मोहा मन

विज्ञापन
नगर की पंजाबी कालोनी में सांसद भोला सिंह को श्रीकृष्ण की तस्वीर देकर सम्मानित करते लोग। स्रोत: 
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी/बुगरासी/अनूपशहर/खानपुर/स्याना/औरंगाबाद/अहार/अहमदगढ़। जिले में नगर से लेकर देहात तक दूसरे दिन भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। शनिवार की रात और रविवार को पूरा जिला श्रीकृष्ण की भक्ति में रमा रहा। राधा-कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं और संकीर्तन हुआ। जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले भक्तों ने देर रात चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला।
विज्ञापन

नगर की पंजाबी काॅलोनी में हुए कार्यक्रम में सांसद भोला सिंह ने भागीदारी की। आयोजन समिति के प्रधान संजय साहनी, पंकज भूटानी, रमेश अरोरा, संदीप भूटानी, पंकज आनंद के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित, सभासद कमलकांत शर्मा व अभिनव वर्मा आदि उपस्थित रहे। राजराजेश्वर मंदिर, गांव अहार के बड़ा महादेव मोहल्ला में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा-कृष्ण, भोले-पार्वती की झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
अनूपशहर में भी शहर के सभी तिराहे और चौराहों को सजाया गया। मंदिरों में रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई। मोहल्ला पवित्रपुरी स्थित श्री कृष्ण-राधा मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया गया है। सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण को भोग लगाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने मलिन बस्ती का दौरा किया। खानपुर में खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम का शृंगार किया गया।
विज्ञापन

सिद्धेश्वरी मंदिर में कान्हा रूप में सजे बच्चों ने भजनों पर नृत्य किया। औरंगाबाद में केलाशपति महादेव मंदिर से कान्हा की पालकी का डोला धूमधाम के साथ निकाला गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील ठाकुर ने मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर सम्मानित किया। श्री श्याम संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने राधा रानी का गुणगान किया। बुलंदशहर बस स्टैंड के पीछे मां चामुंडा मंदिर, अजीजाबाद चामुंडा मंदिर, गायत्री सत्संग भवन में भजन संध्या हुई।
बुगरासी क्षेत्र के मंदिरों में भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। स्याना के चन्नी वाले मंदिर, शिव मंदिर, श्री वैष्णो हरमिलाप मंदिर, बांकेलाल मंदिर व ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
गुलावठी की देवलोक कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अहमदगढ़ में शोभा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंडित आशीष व जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा लव कुश पंडित समेत अन्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें