शिकारपुर तहसील में दि बार एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी
शिकारपुर। तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील में व्याप्त तनाव के बीच द बार एसोसिएशन शिकारपुर का तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार सातवें दिन भी जारी रहा।
बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बार हॉल में अध्यक्ष रामकुमार राघव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने हुंकार भरी। बैठक में अधिवक्ता पवन कुमार गोस्वामी के साथ तहसीलदार गौरव बिश्नोई द्वारा कथित अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बार अध्यक्ष ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं की गई है, जिससे अधिवक्ताओं में गहरा असंतोष है।
इस दौरान महासचिव प्रदीप कुमार गिरी, राकेश शर्मा और राहुल भारद्वाज समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर, तहसीलदार गौरव कुमार बिश्नोई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि अभद्रता उनकी ओर से नहीं, बल्कि अधिवक्ता की ओर से की गई थी, जिसके बारे में बार को सूचित कर दिया गया है।