फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मई के अंत तक डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मई माह के अंत तक डिपो के बेड़े में 20 और नई बसें शामिल हो जाएंगी। इन बसों को प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों क्षेत्र में चलाया जाएगा। वहीं, सिकंदराबाद से नए मार्गों पर भी बसों के संचालन की योजना है। जिससे ग्रामीणों के साथ ही नगर क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। फिलहाल सिकंदराबाद डिपो से विभिन्न मार्गों पर 85 बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन


एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि मई माह के अंत तक डिपो को 20 और नई बसें मिलने की संभावना है। डिपो को मिलने वाली नई बसों को प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात के साधन उपलब्ध हो सके। वहीं, कुछ नए मार्गों पर भी बसों के चलाने की योजना है। इसके लिए अन्य नए मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें