नगर के जिला चिकित्सालय रोड स्थित एक दुकान पर बिक्री को रखे गीजर एवं अन्य इलेक्टि्रक सामान। सं
बुलंदशहर। ठंड के जोर पकड़ते ही नगर समेत जिलेभर के बाजारों में गैस और बिजली के गीजर की मांग बढ़ गई है। लोग वारंटी, आफ्टर सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। रविवार को इलेक्ट्रिक दुकानों पर लोग गीजर खरीदने के लिए पहुंचे।
नगर निवासी बुद्धपाल सिंह ने बताया कि सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने से नहाने के लिए पानी गर्म करने को गैस गीजर पसंद करने आया हूं। गैस गीजर की वारंटी, आफ्टर सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर खरीदारी करूंगा। संजीव सेठ ने बताया कि घर में छोटे बच्चाें और बुजुर्गों को देखते हुए घर के लिए गीजर खरीदा है। इलेक्ट्रिक सामान विक्रेता गर्व सिंघल ने बताया कि गैस गीजर चार से आठ हजार रुपये तक और बिजली गीजर पांच हजार से 15 हजार रुपये तक के बाजार में उपलब्ध है।
इमर्सन रॉड 250 रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। चंद्रा इलेक्टि्रक शोरूम के संचालक मुकेश चंद्र मित्तल ने बताया कि कई कंंपनियों ने फेस्टिव सीजन के बाद सर्दी को देखते हुए नए मॉडल लॉच किए हैं। इनमें एनर्जी सेविंग, टेक्नोलॉॅजी, ऑटो कट फीचर और फास्ट हीटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। फिलहाल लोग सामान्य गीजर की खरीदारी कर रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरेगा गीजर की बिक्री और बढ़ेगी।