फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने दी जेवर एयरपोर्ट को एनओसी

Thu, 21 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा
विज्ञापन
धम्म चेतना यात्रा में खुर्जा पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा महेश शर्मा और भाजपाई। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पॉटरी नगरी में बृहस्पतिवार को धम्म चेतना यात्रा में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने जेवर एयरपोर्ट के मुद्दे पर सस्पेंस खत्म करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के लिए रक्षा मंत्रालय ने एनओसी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


जल्द ही एयरपोर्ट निर्माण की कवायद शुरू हो जाएगी। लोकसभा क्षेत्र में उनके खिलाफ लगे 400 से अधिक पोस्टरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पार्टी से जिन लोगों को निकाल दिया है, वह अपनी भड़ास निकालने में लगे हैं। कश्मीर में जारी हिंसा के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कश्मीर में जल्द शांति बहाल होगी।

धम्म चेतना यात्रा में भाग लेने बृहस्पतिवार को किला गांव स्थित पूर्व विधायक डॉ. होराम सिंह के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि यह यात्रा सर्वसमाज की यात्रा है, इसको राजनीति से जोड़कर देखना गलत है।
विज्ञापन


भाजपा से निकाले गए नेता दयाशंकर द्वारा मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्होनें बताया कि पार्टी ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा विधायक बंधुओं के पार्टी में एंट्री और टिकट वितरण के सवाल पर उन्होंने बताया कि भाजपा में सारी रिपोर्ट जानने के बाद हाईकमान टिकट वितरण का फैसला लेगा।

महेश शर्मा ने किया बौद्ध संतों का स्वागत
भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ से शुरू हुई धम्म चेतना यात्रा बृहस्पतिवार को पॉटरी नगरी पहुंची। नगर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व विधायक होराम सिंह के आवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा समेत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

बृहस्पतिवार को भदंत डॉ. धम्म वीरियो की अगुवाई में निकली धम्म चेतना यात्रा पुराने जीटी रोड, गांधी रोड और जेवर अड्डा होते हुए किला मेवई गांव स्थित पूर्व विधायक होराम सिंह के आवास पर पहुंची। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों ने नगर में कई स्थान पर यात्रा का स्वागत किया।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा के दौरान जेवर अड्डा और गांधी रोड पर जाम के हालात बने रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रकोष्ठ के चिकित्सा प्रभारी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि डॉ. धम्म वीरियो को उच्च रक्तचाप की समस्या हुई थी।

जिसका इलाज किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, मीनाक्षी सिंह, विजेंद्र खटिक, मलखान सिंह, पूर्व विधायक मुंसीलाल गौतम, हरजीत टीटू, दीपक गर्ग, हरिओम मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें