फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
छतारी क्षेत्र के गांव सिद्धपुर पापड़ी में महिला की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी । स्रोत : पु
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के सिद्धपुर पापड़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसे ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या की घटना बता रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


छतारी थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिलने पर सिद्धपुर पापड़ी गांव में टीम पहुंची। जहां पर पुलिस ने देखा कि कमरे के अंदर पंखे में साड़ी के फंदे पर कविता (26) का शव लटका हुआ था। शव को नीचे उतारा गया। इसमें पति रंजीत ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर कविता परेशान हो गई थी। इसके बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया।

काफी प्रयास के बाद जब कमरा खोला तो उसका शव लटका हुआ था। कविता की शादी रंजीत से वर्ष 2019 में हुई थी। उनका एक पांच साल का बेटा और दो साल की बेटी है। वहीं सूचना मिलने पर दोपहर को गांव करौरा थाना बरला जनपद अलीगढ़ निवासी मायके पक्ष के लोग भी आ गए। सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें