फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीसरी बार फिर बढ़ी तिथि, 6817 छात्र-छात्राओं ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए तीसरी बार आवेदन करने के लिए तिथि बढ़ाई गई है। अब आवेदन तिथि बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी गई है। अभी तक जनपद के 16 ब्लॉक के 6817 विद्यार्थियों ने आवेदन कराया है जो पिछले साल की अपेक्षा 1205 अधिक है।
विज्ञापन

विद्यालय में आगामी सत्र के लिए कक्षा छह में रिक्त 80 सीट के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। प्राचार्य पीके रॉय ने बताया कि अभी तक जनपद भर के 16 ब्लॉक के 6817 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें सिकंदराबाद क्षेत्र से सर्वाधिक 775 विद्यार्थियों आए हैं जबकि बीबीनगर क्षेत्र से सबसे कम 291 विद्यार्थियों ने आवेदन कराया है।
6817 में 3464 छात्राओं तथा 3353 छात्रों ने आवेदन कराया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर 13 दिसंबर को जनपद के सभी ब्लॉक में परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इनमें दो सेक्शन के लिए 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। अब तिथि बढ़ने से आवेदन कराने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें