फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 1.30 करोड़ में छूटा जिला प्रदर्शनी की तहबाजारी का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में लगने वाली ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी के तहबाजारी सहित अन्य ठेकों की बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में नीलामी की गई। तहबाजारी का ठेका दिल्ली एम्यूजमेंट कंपनी को एक करोड़ 30 लाख रुपये की बोली लगाने पर मिला। इसके अलावा लाइट, साउंड और होर्डिग्स आदि के ठेके की भी नीलामी कर छोड़े गए।
विज्ञापन

सात मार्च से प्रस्तावित बुलंदशहर की ऐतिहासिक जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के विभिन्न ठेकों की नीलामी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। नीलामी की प्रक्रिया एडीएम न्यायिक भरत राम यादव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार की मौजूदगी में शुरू हुई। सबसे पहले लाइट का ठेका लेने के लिए बोली शुरू हुई। सबसे अधिक बोली आबिद इलैक्ट्रिक वर्क्स की ओर से 5.51 लाख रुपये लगाई गई। लाइट का ठेका मोहम्मद आबिद के नाम छोड़ा गया।
इसके बाद साउंड और होर्डिग्स के ठेके की बोली शुरू हुई। साउंड और होर्डिंग का ठेका अफजाल के नाम 5 लाख 50 हजार रुपये में छोड़ा गया। इसके बाद तहबाजारी का ठेका छोड़ा गया। तहबाजारी के ठेके में तीन ठेकेदारों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई, जिसमें सबसे अधिक 1.30 करोड़ की बोली दिल्ली एम्यूजमेंट कंपनी ने लगाई।
विज्ञापन

सर्वाधिक बोली लगाने पर ठेका दिल्ली एम्यूजमेंट कंपनी के नाम छोड़ा गया। इस बार सभी ठेकों पर 18 प्रतिशत जीएसटी की राशि ठेकेदारों को अलग से देनी होगी। नीलामी में प्रदर्शनी समिति के उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, सदस्य मुकुल शर्मा, चंद्रभूषण मित्तल, डॉ. हितेश कौशिक, प्रशांत जौहरी और विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें