फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हुए कैशलेस, बढ़ रहा लोगों में आक्रोश

Mon, 28 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद पर्याप्त मात्रा में नई करेंसी नहीं आने के कारण जिले के अधिकांश बैंक खाली हो गए हैं। जनपद के लीड बैंक पीएनबी के पास करेंसी खत्म हो चुकी है। भारतीय स्टेट बैंक से उधार लेकर काम चलाया गया, लेकिन दोपहर तक वह पैसा भी खत्म हो गया। इसके कारण खाली पड़े बैंकों में अफसर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाने में जुटे रहे।

जनपद के लीड बैंक पीएनबी के पास नगदी ही नहीं बची है। रिजर्व बैंक की तरफ से नगदी जारी नहीं होने के कारण हालात बिगड़ गए। सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक से 10 करोड़ रुपये लेकर पीएनबी की शाखाओं में भेजे गए , लेकिन यह रकम दोपहर तक ही निपट गई।
विज्ञापन


अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए। नई करेंसी के लिए बैंकों पर अफरा-तफरी मच गई। हर कोई पैसे निकालने को आतुर था, लेकिन करेंसी नहीं होने के कारण बैंक अफसरों ने आक्रोशित हो रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं जिले में अभी तक 500 रुपये का नया नोट भी नहीं आ सका है।
विज्ञापन


अफसरों ने मंगलवार तक नई करेंसी आने की उम्मीद जताई है। लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता ने बताया कि  रिजर्व बैंक की तरफ से नई करेंसी नहीं आने के कारण बैंकों में पैसा निपट गया। एसबीआई से 10 करोड़ रुपये उधार लेकर पैसे बांटे गए। उम्मीद है कि मंगलवार को नई करेंसी आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें