फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अगौता चीनी मिल में बढ़ेगी 20 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अगौता चीनी मिल की 20 हजार क्विंटल गन्ना पेराई क्षमता बढ़ गई है। अभी तक इस मिल की प्रतिदिन पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की क्षमता थी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में चार चीनी मिल संचालित हैं। इनमें अनूपशहर चीनी मिल, वेव चीनी मिल, अगौता चीनी मिल और साबितगढ़ चीनी मिल शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक 75 हजार क्विंटल गन्ना पेराई साबितगढ़ चीनी मिल करती है। अनूपशहर चीनी मिल 25 हजार और वेव चीनी मिल प्रतिदिन 35 हजार क्विंटल गन्ना पेराई करती है।
अब अगौता चीनी मिल प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि चीनी मिलों के संचालन के साथ किसानों के सट्टा बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। जिले में गन्ने की फसल का सर्वे पहले ही किया जा चुका है। इस बार जिले में बंपर 84 हजार हेक्टेयर से अधिक गन्ने की फसल है।
विज्ञापन

चीनी मिलों में तेजी से चल रहा मरम्मत कार्य
जनपद की चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चाराें चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। डीसीओ अनिल कुमार भारती ने बताया कि सभी चीनी मिलों को मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। बुलंदशहर जनपद में गन्ने की बंपर पैदावार होती है। इस बार जनपद में 84 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में गन्ने की फसल है। अब नया पेराई सत्र नजदीक आते ही चीनी मिलों को चलाने की तैयारी तेजी से चल रही है।

दो चीनी मिलों पर 30 करोड़ रुपये बकाया
पिछले गन्ना पेराई सत्र का हापुड़ की चीनी मिलों पर अभी 30 करोड़ रुपये बकाया है। नए सत्र की तैयारी चल रही है लेकिन किसानों का भुगतान अब भी फंसा हुआ है। गन्ना विभाग के अनुसार जिले के चारों मिलों की ओर से बकाया गन्ना भुगतान समय पर कर दिया था। हापुड़ की बृजनाथपुर और सिम्भावली चीनी मिल पर किसानों का 30 करोड़ रुपये अभी भी बकाया चल रहा है। डीसीओ के अनुसार इन मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। संभावना है कि जल्द ही यह मिल भुगतान कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें