फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती की रोशनी में चालू होंगी ईवीएम

Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में बनाए गए मतदान केंद्रों पर 11 फरवरी को सुबह के समय ईवीएम मोमबत्ती की रोशनी में चालू होंगी क्योंकि 800 से अधिक मतदान केंद्रों पर बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इसलिए चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मतदान सामग्री के साथ मोमबत्ती मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि विधानभा चुनाव 2017 के मद्देनजर जिले की सातों सीटों पर 2561 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है। मतदान से एक दिन पहले चुनाव कर्मचारी पोलिंग पार्टियों के साथ ईवीएम और चुनाव संबंधी सामग्री लेकर मतदान केंद्रों को रवाना होंगे।

मतदान 11 फरवरी की सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा।  मतदान केंद्र पर ईवीएम कमरे में रखी जाएगी और बिजली की व्यवस्था नहीं होने पर कर्मचारियों को मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ेगा। डीआईओएस और बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से कई चुनाव करवा चुके हैं।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान बनाए जाने वाले अधिकतर मतदान केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण सुबह के समय कमरे में अंधेरा रहता है। ऐसे में प्रकाश के लिए मोमबत्ती या फिर टार्च ही काम आती है। हालांकि हर बार उन्हें चुनाव संबंधी सामग्री के साथ मोमबत्ती मिलती हैं और इस बार भी मिलेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें