फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खतौनी की त्रुटियों के सुधार के लिए 16 तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। राजस्व अभिलेखों में दर्ज खतौनियों की त्रुटियों को दूर करने के लिए अनूपशहर तहसील क्षेत्र में 16 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। राजस्व विभाग ने अभियान के लिए रोस्टर जारी कर दिया है। इसके तहत राजस्व टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांवों में पहुंचकर खतौनी से संबंधित त्रुटियों, अंश संशोधन और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों का निस्तारण करेंगी। अभियान प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। तहसीलदार संजय सिंह ने संबंधित राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि वे रोस्टर के अनुसार संबंधित गांवों में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों की जांच करें और पात्र मामलों में मौके पर ही संशोधन दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें