फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मंडी में धान की बंपर आवक से कारोबारियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
डिबाई की अनाज मंडी में धान से भी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
डिबाई। हाईवे पर स्थित कृषि अनाज मंडी में धान की बंपर आवक से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। रविवार सुबह से ही मंडी गेट पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी रही। इसके चलते दिल्ली-बंदायू रूट पर चलने वाले वाहनों की गति कम हो गई। दोपहर में पुलिस कर्मी भी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

डिबाई की अनाज मंडी में 120 कच्चे तथा 27 पक्के कारोबारी तथा करीब पांच हजार पल्लेदार हैं। तहसील क्षेत्र के 250 ग्रामों के अलावा अन्य जनपद के किसान मंडी में अपनी धान की फसल जिंस बेचने पहुंच रहे हैं। व्यापारी अनिल अग्रवाल ने बताया थोक कारोबारियों को फसल लदान के लिए 50 किलोमीटर दूर से ट्रकों को मंगाने के बाद लदान किया जाता है।
मंडी प्रधान रमेश चंद्र ने बताया कि धान की अच्छी आमद से कारोबारी व पल्लेदार सभी खुश हैं। मंडी में इस समय सरसों के भाव 6,500, गेहूं 2,570, बाजरा 2,020, मक्का 2,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। 1509 किस्म की धान का भाव 3,200, सुगंध का 2,800, 2552 का 2,600 और सरस्वती धान का भाव 2,100 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें