फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्रा के अपहरण के आरोपी युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
औरंगाबाद में मृतक युवक अर्जुन। फाइल फोटो। - फोटो : काली नदी में युवक को तलाशते गोताखोर।
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव खाजपुर से दो मई को अपहृत हुई बीए की छात्रा के अपहरण के आरोपी युवक अर्जुन का शव बुधवार दोपहर को मोहल्ला सिप्टनगढ़ी के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव को उतारने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। करीब तीन घंटे तक शव फंदे पर लटका रहा, बाद में एएसपी ने पहुंच कर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा का दो मई को परीक्षा देने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने गांव के ही युवक अर्जुन (25) को नामजद करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। लेकिन, अभी तक न तो युवक को और न ही छात्रा को पुलिस बरामद कर सकी थी।
हालांकि, पुलिस ने बुधवार शाम चार बजे तक अर्जुन के बयान देने के लिए थाने आने का अल्टीमेटम परिजनों को दिया था। परिजनों का कहना है कि अर्जुन गुड़गांव में रहकर नौकरी कर रहा था। बुधवार को पुलिस के दबाव के चलते वह गांव आ रहा था। लेकिन, वह घर नहीं पहुंचा। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अर्जुन का शव औरंगाबाद-खाजपुर मार्ग स्थित मोहल्ला सिप्टनगढ़ी के जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव को पेड़ से उतारने का प्रयास किया तो परिजन भड़क उठे और उन्होंने शव को उतारने से साफ मना कर दिया।
सूचना पर एएसपी ऋजुल कुमार और एसडीएम सदर नवीन कुमार, नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत मौके पर पहुंचे। एएसपी ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए और शव को फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

पुलिस जीप के आगे बैठीं महिलाएं, एक युवक को पीटा

जैसे ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा तो महिलाएं भड़क उठीं। महिलाओं ने शव ले जाने वाले वाहन का पीछा किया।असफल रहने पर महिलाएं पुलिस जीप के आगे बैठ गईं। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें वहां से हटाया तो महिलाओं ने गांव के ही मुकेश को पकड़ लिया और मामले में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकेश को महिलाओं से छुड़ाया।



मां ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की

पुलिस और ग्रामीणों के सामने जैसी ही मृतक युवक की मां अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची तो अपने लाल का फांसी पर शव लटका देख वह दंग रह गई। मां ने खुद की चुन्नी से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। अन्य महिलाओं ने मृतक की मां को बचाया और उन्हें शव से दूर ले गईं।

रोते बिलखते पिता की हालत बिगड़ी, मां बोली छात्रा को भी लटका दो फांसी पर

करीब साढ़े पांच बजे एएसपी रिजुल कुमार के पहुंचते ही मृतक के पिता रोने लगे। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। आननफानन में पुलिस ने उनको सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। रोते हुए मां बोली कि जैसे मेरे बेटे को लटकाया गया है वैसे ही छात्रा को भी फांसी पर लटका दो। तभी मुझे इंसाफ मिल सकेगा।


छात्रा का सुराग नहीं, थाने पर डटे परिजन
दो मई को अगवा हुई बीए की छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। जैसे ही छात्रा के परिजनों को युवक का शव मिलने की जानकारी हुई तो भारी संख्या में अगवा छात्रा के परिजन थाने पर पहुंच गए और छात्रा की बरामदगी की मांग करने लगे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि छात्रा गांव से ई रिक्शा में जाती हुई औरंगाबाद तक सीसीटीवी में देखी गई है। इसके बाद छात्रा का पता नहीं चल रहा है।



Iमृतक युवक के परिजनों की ओर से थाने में अभी तक तहरीर नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगरI

औरंगाबाद में मृतक युवक अर्जुन। फाइल फोटो।- फोटो : काली नदी में युवक को तलाशते गोताखोर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें