फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिता की जान बचाने को गंगा में कूदे युवक का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। गंगा पुल के निकट दादा की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान बृहस्पतिवार को पिता को डूबने से बचाते समय लापता हुए अमर (30) का शव शुक्रवार को दूसरे दिन मिल गया। प्रशासन और गोताखोरों की मशक्कत के बाद शव को घटनास्थल से कुछ दूरी पर निकाला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के मोहल्ला आहार गेट निवासी अमर अपने पिता राजेश (60) के साथ दादा पप्पन की अस्थियां विसर्जित करने अनूपशहर गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से पिता गहरे पानी में चले गए थे। पिता को डूबता देख अमर ने गंगा में छलांग लगा दी थी।
स्थानीय लोगों ने पिता को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन अमर तेज बहाव में आकर लापता हो गया था। अमर की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। मृतक का परिवार बेहद निर्धन है और झोपड़ी में रहकर सूप बनाकर गुजर-बसर करता है। शुक्रवार सुबह से ही एसडीएम प्रियंका गोयल के निर्देशन में पीएसी की फ्लड प्लाटून और स्थानीय गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें