खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव के पास नगर में मिले शव के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़ । संवाद
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव के पास अपर गंग नहर में युवक का शव मिला। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को बाहर निकाला।
मूंडाखेड़ा गांव के निकट से अपर गंग नहर जा रही है। बुधवार दोपहर को कुछ लोगों ने नहर में शव बहता देखा। जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई गई। शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।