पहासू क्षेत्र में पंथ संचलन निकालते स्वयं सेवक। संवाद
पहासू। कस्बे में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। कस्बे में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया।
पथ संचलन का शुभारंभ सोमना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हुआ। इसके बाद संचलन अलीगढ़ अड्डा, गुल्लक बाजार, मुख्य बाजार और अनाज मंडी चौराहे से होते हुए वापस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान विभाग प्रचारक विकास ने बौद्धिक मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विनय गंगल, रोहित कौशिक, ऋतिक, विकास, अंकित, रुद्र, प्रताप, चंद्रभान सिंह और प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद