फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला प्रदर्शनी में तहबाजारी की बोली 80 लाख पर रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के आयोजन के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में तहबाजारी, साउंड और लाइट के लिए बोली लगाई गईं। इस दौरान तहबाजारी के लिए भाग लेने वाले ठेकेदारों ने अंतिम बोली 80 लाख रुपये की लगाई। पिछले वर्ष की बोली से 41 लाख रुपये कम बोली लगाए जाने पर समिति ने अंतिम निर्णय डीएम पर छोड़ा है।
विज्ञापन


21 फरवरी से 21 मार्च तक जिला प्रदर्शनी का आयोजन होना है। प्रदर्शन के आयोजन के लिए समिति की बैठक में निर्णय हो चुका है। करीब एक माह तक चलने वाली जिला प्रदर्शनी में प्रतिमाह लाखों की संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। इस दौरान बच्चों के लिए झूले, खाद्य सामग्री के स्टॉल के साथ कवि सम्मेलन, मुशायरा, स्टार नाइट समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जिला प्रदर्शनी समिति के प्रमुख मंत्री और सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में तहबाजारी, लाइट और साउंड के लिए बोली प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान तहबाजारी के लिए सबसे अधिक असलम ठेकेदार ने 80 लाख रुपये की बोली लगाई। जबकि पिछले वर्ष तहबाजारी का ठेका 1.21 करोड़ रुपये में जारी किया गया था। ऐसे में पिछले वर्ष से कम बोली लगाए जाने के चलते समिति के अधिकारियों ने ठेका स्वीकृत नहीं किया। जबकि लाइट का ठेका आबिद ठेकेदार को 4.95 लाख रुपये में जारी किया गया है। समिति के प्रमुख मंत्री सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि तहबाजारी के लिए बोली लगाई गई, लेकिन पिछले वर्ष से कम बोली लगाने के चलते समिति ने ठेका स्वीकृत नहीं किया है। समिति की बैठक के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें