बुलंदशहर। उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। 19 अगस्त से डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली–इंदौर-बरेली एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू होगा। एक्सप्रेस ट्रेन काे सांसद डॉ. भोला सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बरेली से इंदौर एक्सप्रेस का अभी तक डिबाई में ठहराव नहीं था। जबकि क्षेत्र से काफी लोग समय-समय पर महाकाल उज्जैन जाते रहते हैं।
जिससे जिलेभर से उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र को संज्ञान में लेकर डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का ठहराव दिए जाने की 10 दिन पूर्व स्वीकृति दे दी है।
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 19 अगस्त को डिबाई स्टेशन पर बरेली–इंदौर-बरेली एक्सप्रेस का पहली बार ठहराव होगा। इसके बाद प्रत्येक बुधवार को बरेली से इंदौर जाते समय व शुक्रवार को वापसी में डिबाई में ठहराव होगा। पहली बार ठहराव पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है।