फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्राधिकरण ने तीन दिन में 200 बीघा में बनी अनधिकृत कालोनियां की ध्वस्त

विज्ञापन
अन​धिकृत कालोनी को ध्वस्त करता प्रा​धिकरण का बुलडोजर। स्रोत : प्रा​धिकरण
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने तीन दिन में करीब 200 बीघा में बनी अनधिकृत कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र में सचल प्रवर्तन दल ने करीब 55 बीघा में विकसित की जा रही अनधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। प्राधिकरण सचिव वान्या सिंह ने बताया कि बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र में सचल प्रवर्तन दल को भेजा गया।
विज्ञापन

टीम ने गांव मचकौली व वलीपुरा में करीब 55 बीघा में बनी अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इसके लिए अनधिकृत कालोनी संचालक की ओर से कोई नक्शा स्वीकृत न कराने पर कालोनी को ध्वस्त करवा दिया गया। ध्वस्तीकरण व सीलिंग के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने बताया कि तीन दिन अभियान चलाकर करीब 200 बीघा में बनी अनधिकृत काॅलोनियां ध्वस्त की गईं। लोगों से अपील की है कि लोग अनधिकृत कॉलोनी में प्लाट न खरीदें, व बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें