फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मामन रोड पर प्राधिकरण ने ध्वस्त कीं 59.5 बीघा में बनीं सात अनधिकृत काॅलोनियां

विज्ञापन
अधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करता प्राधिकरण का बुलडोजर। स्रोत : प्राधिकरण
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र में कार्रवाई को अभियान चलाया। इस दौरान सचल प्रवर्तन दल ने मामन रोड पर विकसित की जा रहीं 59.5 बीघा में सात अनधिकृत काॅलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि समय-समय पर सचल प्रवर्तन दल को अनधिकृत कालोनियों एवं अवैध निर्माण की सूचना पर कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। बुधवार को सचल प्रवर्तन दल को सदर तहसील क्षेत्र में भेजा गया। सचल प्रवर्तन दल ने मामन कला नहर से आगे अफसर पुत्र हाजी रफीक द्वारा करीब पांच बीघा में, कोलसेना ठंडी प्याऊ रास्ते पर बसीम द्वारा करीब पांच बीघा में, गांव नीमखेड़ा के पास संदीप जैन द्वारा करीब आठ बीघा कालोनी में, शाहिद द्वारा करीब 1.5 बीघा में, कोलसेना मामन रोड पर शाहिद द्वारा करीब सात बीघा में, हात्माबाद मामन रोड पर जावेद द्वारा करीब 30 बीघा में और मामन रोड पर इकबाल द्वारा करीब तीन बीघा कालोनी में अनधिकृत काॅलोनी काटते मिले। यह सभी अनधिकृत काॅलोनी को विकसित कर रहे थे।



सदर तहसील क्षेत्र में करीब 59.5 बीघा भूमि में काटी जा रही सात अनधिकृत कॉलोनी को सचल प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कर दिया। अनधिकृत कॉलोनी एवं बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कार्य मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोग अनधिकृत कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें और न ही बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य करें। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें