फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा किनारे वाले चार राजकीय विद्यालयों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित गंगा किनारे वाले चार राजकीय विद्यालयों की सूरत बदलेगी। इनमें अतिरिक्त कक्षा कक्ष, खेल का मैदान और चहारदीवारी समेत अन्य काम होंगे। जिला खनिज निधि से होने वाले इन कार्यों का विभाग प्रस्ताव बनाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 50 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें समय-समय पर विकास कार्य होते रहते हैं। जिले में गंगा किनारे राजकीय हाईस्कूल फरीदा बांगर, राजकीय हाईस्कूल बदरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिलौना रूप, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जयरामपुर बांगर में विद्यालय संचालित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि डीएम श्रुति ने इन विद्यालयों में जिला खनिज निधि से विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव मांगा है।
इन सभी विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान और चहारदीवारी समेत अन्य काम होंगे। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद ही खर्च होने वाली राशि का आकलन होगा। इन विद्यालयों में यह भी कार्य होने के बाद इनका लाभ इनमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें