फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक को घायल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। समारोह में युवक को घायल करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी युनुस ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते मंगलवार को उनका बेटा अनस गुलावठी रोड स्थित मैरिज होम में समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उनके मोहल्ले के ही मुन्ना, नईम भी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। समारोह में दोनों युवकों ने अनस की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुन्ना, नईम को सिकंदराबाद में उनके रिश्तेदारों के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें