प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। फ्लाईओवर के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और कार लोहे की रेलिंग व बिजली के पोल से टकरा गई।
बुलंदशहर के नुमाइश फ्लाईओवर पर शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित थार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे कालाआम चौराहे से दिल्ली रोड की तरफ जाते समय हुआ।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। फ्लाईओवर के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और कार लोहे की रेलिंग व बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग उखड़ गई और थार कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से कार हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण हादसा होना सामने आया है। घायलों का इलाज चल रहा है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।