फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच घंटे गुल रही दस गांवों बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। गांगरौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दस गांवों की बिजली लगातार पांच घंटे तक गुल रहने के कारण करीब 40 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह अचानक गांगरौल विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे उपकेंद्र से जुड़े सभी दस गांवों की बिजली गुल हो गई। सवेरे बिजली के चले जाने के कारण लोगों को दैनिक कार्यों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के सामने जहां पानी की किल्लत हो गई वहीं पशुओं के लिए चारा भी समय से नहीं काट सके। सुबह करीब दस बजे जाकर आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद लोगों ने अपने दैनिक कार्यों को पूरा किया।
विज्ञापन

गांगरौल विद्युत उपकेंद्र से खानपुर, खबरा, कादिलपुर, नगलाबंशी, दाउदपुर, नगला इलाहाबाद, गंगरौल, शेरपुर, बहोरावास आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। उक्त सभी गांवों की आबादी करीब 40 हजार है। जेई ओमप्रकाश ने बताया कि धरपा से गांगरौल विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाल्ट को ठीक करने के बाद सुबह करीब दस बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें