फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उधारी के दस लाख और जमीन खरीद के 55 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मुसलमानान निवासी महिला से आरोपी दो भाइयों ने जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर व उधार लेकर कुल 65 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


स्याना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मुसलमानान निवासी पीड़ित वृद्धा भूरी उर्फ मेहरुनिशा ने बीते दिनों न्यायालय में शिकायती पत्र दिया था। बताया कि उन्होंने पैसों की जरूरत के चलते अपनी जमीन का सौदा 1.30 करोड़ रुपये में इलाज निवासी जफराबाद उत्तर पूर्वी दिल्ली और रईस अहमद और उसके भाई शरीफ अहमद निवासी नरसल घाट थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर को मार्च 2022 में किया था। इसका बैनामा भी आरोपियों ने पीड़िता से करा लिया।
इसके बाद दोनों पक्षों ने उन्हें अलग अलग राशि के चेक भी दे दिए। साथ ही कहा कि यह रकम वह धीरे-धीरे खाते में डालते रहेंगे। इस बीच आरोपी रईस अहमद और उसके भाई ने उनसे दस लाख रुपये किसी काम के लिए उधार लिए। जिन्हें जल्द ही वापस करने का आश्वासन दिया। पीड़िता भी उनके झांसे में आ गई थी लेकिन आरोपी भाइयों ने उनके दस लाख रुपये और जमीन बेचने की शेष रकम 55 लाख रुपये वापस नहीं किए। अब आरोपी रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें