छतारी के नारऊ गांव में निकला अजगर। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : samvad
छतारी। थाना क्षेत्र के नारऊ गांव के एक घर में रविवार सुबह दस फुट लंबा अजगर घुस गया। नारऊ गांव निवासी फकीरा के घर में अजगर देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने छतारी कस्बा निवासी मनीष यादव से संपर्क किया। मनीष यादव अक्सर सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ते हैं। मनीष नारऊ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से अजगर को एक कट्टे में बंद किया। इसके बाद अजगर को गांव से दूर काली नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई सूचना नहीं थी।