पहासू के दीघी गांव में निकला अजगरपहासू के दीघी गांव में निकला अजगरपहासू के दीघी गांव में निकला
- फोटो : संवाद
पहासू। क्षेत्र के दीघी गांव के जंगल के पास शुक्रवार को धान के खेत में लगभग दस फुट लंबा अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को किसान धान के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। तभी खेतों में से शोर सुनाई दिया। ग्रामीण खेतों की ओर गए तो देखा कि अजगर घूम रहा था। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को कब्जे में लिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। संवाद