फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गोशाला में गर्मी से आठ दिन में दस पशुओं की मौत, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू।
विज्ञापन

क्षेत्र के वेदरामपुर गांव में स्थित गोशाला में गर्मी और गंदगी के कारण पिछले आठ दिन में दस से अधिक पशुओं की मौत हुई है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वेदरामपुर हनुमान टीला की गोशाला में आए दिन पशु भूख प्यास से मर रहे हैं। गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिलने और गंदगी के कारण पशु बीमार हो रहे हैं, जिस कारण पिछले आठ दिनों में दस से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। आलम यह है कि संचालक की ओर से गोशाला के पीछे पहले से ही गड्ढे खोदवा कर रखे हैं, जिससे पशु की मौत के बाद उसको वहां दफना दिया जाए। गोशाला कर्मचारी पशु की मौत का इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी भी पशुओं के उपचार के लिए नहीं आते हैं। सूबे के मुख्यमंत्री ने गोशालाओं में सफाई रखने और पशुओं को हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, युवा जिला अध्यक्ष अशोक सोलंकी, राजकुमार सिंह, सोहनपाल शर्मा, संजू कुमार, उदय सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
तहसीलदार शिकारपुर चंद्रप्रकाश पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। बारिश के कारण गंदगी हो सकती है। पशुओं की मौत मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें