फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, गर्मी से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, गर्मी से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में बादल छाने से गर्मी से निजात मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले कई दिनों से गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। गर्मी ज्यादा होने से लोग घरों में रहने का मजबूर हैं। दोपहर के समय में व्यस्त रहने वाले राजेबाबू रोड, कचहरी रोड पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखाई दिए। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन गर्मी जारी रहेगी। आने वाले तीन दिनों में हवा की रफ्तार 24 किमी प्रति घंटे के हिसाब से चलेगी। वहीं, शनिवार से हल्के बादल छाने की भी संभावना है, जिससे थोड़ी-बहुत गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

तीन दिनों का संभावित तापमान
अधिकतम तापमान
10 अप्रैल 42-28
11 अप्रैल 39-28
12 अप्रैल 39-27
नोट: तापमान अधिकतम और न्यूनतम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें