संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। दनकौर रोड पर तेज रफ्तार ऑटो बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
चोला क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर निवासी इनाम अपनी मां जैबुन निशा, भाई वरजी आलम के साथ अपने टेंपों से गमी में शामिल होकर लौट रहा था। ग्रेटर नोएडा के कासना से नगर के सलेमपुर रोड निवासी नीलम व उनका बेटा सचिन टेंपो से सिकंदराबाद जा रहे थे। दनकौर रोड स्थित निजामपुर पुलिया के पास बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो टेंपो में बैठे पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में सचिन को गंभीर चोटें आई हैं।