फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश बरकरार, फिर बने बारिश के आसार

Fri, 19 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
‌बा‌रिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बादल छाए, आंधी आई और बारिश भी हुई। मगर, तपिश कम नहीं हुई। तापमान में घटत-बढ़त जारी है  और राहत मिलने की कम ही संभावना है। वहीं एक बार फिर बारिश के आसार बन गए हैं। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत को लेकर मौसम वैज्ञानिक भी असमंजस में हैं।

इस बार शुरुआत से ही गर्मी अपना रंग दिखा रही है। कई बार मौसम ने अपनी रंगत बदली। गर्मी के बीच में बारिश हुई और राहत भी मिली। पिछले कई दिन से बारिश के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। बावजूद इसके तपिश से राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और चंद बूंदे भी आईं। इसके कुछ समय बाद फिर आसमान साफ हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 और 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन


उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मगर, बार-बार बदल रहा मौसम असमंजस में डाल रहा है। अभी राहत मिलने की बहुत कम संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें