फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में हुआ इजाफा, जल्द फिर गिरेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम की रंगत के बीच अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में इजाफा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। 13 दिसंबर के बाद ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

जिले में मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। पिछले कुछ दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सुबह-शाम और रात को ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 24 और 9 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इसके साथ ही अब मौसम में भी बदलाव की संभावना बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आया है। इसका असर जिले में कम ही रहेगा। हल्के बादल छा सकते हैं और तापमान में भी ओर इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद 13 दिसंबर से तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान बन रह है। इसके बाद लगातार तापमान गिरने के साथ गलन बढ़ने और कोहरे का असर बढ़ने के भी आसार बन रहे हैं। ऐसा हुआ तो जल्द ही कंपकंपा देने वाली ठंड और कोहरे का सामना करना होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें