फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंधी-बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, पारा <bha>@</bha> 30 डिग्री

विज्ञापन
औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के चौराहे पर सड़क पर जमा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद देहात/अहार/सलेमपुर/अहमदगढ़। रविवार रात को आई आंधी के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम हो गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस गिर गया। वहीं, सोमवार को पूरा दिन तेज हवाओं के बीच तापमान साफ रहा। इस बारिश से गर्मी से राहत मिली तो किसान खुश हो गए हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार आंधी व बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात तेज आंधी के बीच झमाझम बारिश हुई। यह बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद तापमान में गिरावट आ गई और गर्मी से आमजन को निजात मिली। दिन में धूप निकली और दोपहर के समय कुछ गर्मी का अहसास हुआ। इस बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। कई जगह कीचड़ बनने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिकंदराबाद देहात क्षेत्र के गांव लालपुर में हुई बारिश के बाद मुख्य रास्ते पर जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम होकर 30 और न्यूनतम एक डिग्री कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस हो गया। आद्रता 55 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। रात के समय करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम दो डिग्री 22 डिग्री सेल्सियस हो गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 15 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से अभी भी आंधी संग बारिश होने का अनुमान लगातार जताया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
-
बारिश से आम की फसल को लाभ
बुगरासी। बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी है वहीं किसानों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। खासकर आम की फसल को इस बारिश से फायदा मिला है। लंबे समय से तेज धूप और सूखे की मार झेल रहे आम के बागानों को अब नई ऊर्जा मिली है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बागान किसान सुफियान खान, वकार खान व जगदीश राणा आदि का कहना है कि इस समय हुई बारिश फल के आकार और गुणवत्ता के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे आम के दानों में भराव आएगा और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही बागों में नमी बढ़ने से पेड़ों को भी मजबूती मिलेगी। कुछ किसानों ने यह भी चिंता जताई कि यदि लगातार बारिश होती रही तो इससे फसल पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। कीट रोग बढ़ने की आशंका रहती है।

नाला जाम से हाईवे पर बारिश का पानी भरा, कॉलेज पहुंचे कम छात्र
डिबाई। बारिश से अनूपशहर हाईवे पर नाले का पानी सड़क आ गया। 200 मीटर क्षेत्र में जलभराव के चलते सोमवार सुबह राहगीरों के अलावा कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते किसान मथुरिया इंटर कॉलेज में काफी कम संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। व्यापारी ओमप्रकाश, रनवीर सिंह, प्रियदर्शन, अनिल कुमार व कुलदीप शर्मा आदि ने बताया कि पूर्व में कई बार सड़क पर जल भराव की शिकायत अधिकारियों से की गई है लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित त्यागी ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। वहीं, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जलभराव की जानकारी मिल गई है। इस समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी।

औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के चौराहे पर सड़क पर जमा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें