फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से आठ डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश से आठ डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में मंगलवार रात से लगातार जारी बारिश से तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कुछ स्थानों पर जलभराव से लोग परेशान रहे। अभी इसी तरह का मौसम बने रहने के साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
जनपद में सोमवार से ही बादल छा गए थे। इसके साथ हवा चलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। मंगलवार रात को ही बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो बुधवार दोपहर बाद तक जारी रही। इसके बाद कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया। इससे अधिकतम तापमान भी कम होकर 26 और न्यूनतम 24 डिग्री पर आ गया। जबकि मंगलावार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा था। लोग बदले मौसम को ताउते तूफान से जोड़ते रहे। लगातार बूंदाबांदी और फिर बारिश से शहर में कई स्थानों पर हुए जलभराव ने लोगों को परेशान किया। वहीं, तापमान में आई गिरावट से मौसम सुहाना हो गया। साथ ही लगातार बूंदाबांदी और कहीं अधिक तो कहीं ज्यादा बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। लगातार बूंदाबांदी जारी रहने से लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि इस सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अभी बारिश और होने की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से फसलों को लाभ, पलेवा वाली फसल होंगी लेट
बुगरासी। बारिश से विभिन्न फसलों में पानी की पूर्ति के चलते लाभ हुआ है। बागों में भी बारिश लाभदेय है। जिन खेतों में पलेवा हुआ है उनमें अब बुवाई लेट होगी। किसान सतीश कुमार, जगदीश राणा, जसवंत सिंह आदि किसानों में बताया कि बारिश से मक्का, चारा व आम की फसल को लाभ पहुंचा है। खेतों में पानी की पूर्ति हो गई है। मक्का की फसल में बारिश में पौध में अक्सर कीड़ा पैदा हो जाता है जो बारिश होने से मर जाता है। वहीं आम की फसल को भी काफी लाभ हुआ है। शानू खान, दीपक त्यागी, अनुज कुमार आदि बागवानों ने बताया कि बारिश से आम को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है। बारिश से आम में फुलाव आने के साथ उसमें स्वाद बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें