सिकंदराबाद। तहसील बिजलीघर से जुड़े कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति बृहस्पतिवार को छह घंटे बाधित रहेगी। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि तहसील बिजलीघर के फीडर देवी मंदिर फीडर को दो भागों में विभाजित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार को उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैद्यवाडा,चौधरीवाडा बाजार, ज्ञानलोक कॉलोनी,जमाईपुरा, होली मेला रोड, सरावगीवाडा, जेवर बस स्टैंड, गद्दीवाड़ा,भटपुरा, पक्का बाग, हनुमान चौक आदि क्षेत्रों की आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपने दैनिक कार्यों को आपूर्ति बंद होने से पूर्व संपन्न करने की अपील की है। संवाद