फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिरदर्द की जगह नशे की गोली खिलाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अपने पड़ोस में रहने वाले तीन बच्चों के पिता से सिरदर्द की दवा मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने पीड़िता को सिरदर्द की जगह नशे दवा देकर बेहोश कर दिया और फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह फरीदाबाद में मजदूरी करता है। बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री नौ नवंबर को अपने घर पर अकेली थी। किशोरी के सिर में दर्द हुआ, तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति आलम वहां आया, उसने किशोरी से दर्द के बारे में पूछा। किशोरी ने अपने सिर में तेज दर्द बताते हुए दवा के लिए कहा। आरोपी ने सिरदर्द की गोली के बहाने उसे नशे की गोली खिला दी। जब किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी ने किशोरी के साथ कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों के घर लौटने पर बेटी ने वारदात की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने किशोरी की डॉक्टरी जांच कराई है और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें