गढ़मुक्तेश्वर। नगर की एक कॉलोनी में नाना के घर रहने आई किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि 15 दिन पहले उनकी धेवती बागपत जिले से घर पर आई हुई थी। 18 अप्रैल की सुबह को घर से संदिग्ध दशा में लापता हो गई है, काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीडि़त परिवार ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।