सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार की रात में करीब 11 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिन बताए चली गई। बताया कि उनकी पुत्री अक्सर एक नंबर पर बात किया करती थी। अब वह नंबर बंद आ रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।