खुर्जा। अरनिया ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को मेरा आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रहे। व्लाक प्रमुख ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को सम्मानित किया। साथ ही ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान खंड शिक्षक अधिकारी श्याम कुमार, सीडीपीओ साधना, कृष्णराज कौशिक, रवि, योगिता, योगेंद्र, डाॅ. पूनम मौजूद रहे। संवाद