फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी शिक्षक: नशे में पहुंचा स्कूल, छठी के छात्र को पीटा फिर पंखे से लटकाया; आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 05 Oct 2026 04:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

संविलियन विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने सारी हदें पार करते हुए सोमवार को शराब के नशे में स्कूल में प्रवेश किया। नशे में धुत शिक्षक ने कक्षा 6 के एक मासूम छात्र के साथ बेहरमी से मारपीट की और उसे जबरन पंखे से लटका दिया।
 
विज्ञापन
शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शिक्षा को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अनूपशहर क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा स्थित संविलियन विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने सारी हदें पार करते हुए सोमवार को शराब के नशे में स्कूल में प्रवेश किया। नशे में धुत शिक्षक ने कक्षा 6 के एक मासूम छात्र के साथ बेहरमी से मारपीट की और उसे जबरन पंखे से लटका दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद स्कूल पहुंचे परिजन
घटना की भनक लगते ही पीड़ित छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। भारी विरोध प्रदर्शन और बढ़ते हंगामे को भांपते हुए आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शिक्षक पर होगी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गोपाल त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों को शांत कराते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इस अमानवीय घटना ने परिषदीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें