फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 100 मीटर दौड़ में तरुण और वंशिका रहे अव्वल

विज्ञापन
कुरेना कोठरा के खेल मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बुलंदशहर। न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 के अंतर्गत न्याय पंचायत जाडौल की खेलकूद प्रतियोगिता खेल मैदान कुरेना कोठरा के मैदान पर हुई।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजकमल ने बताया कि बालकों की 100 मीटर दौड़ में तरुण ने प्रथम, हेमंत ने दूसरे और आर्यन ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। बालिका वर्ग की दौड़ में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में वंशिका और रितिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की कबड्डी में गांव करेना की टीम विजेता तथा उपविजेता जाडौल की टीम रही। इस दौरान खेल स्पर्धा के संयोजक विजयपाल सिंह प्रधान, सहसंयोजक प्रेमपाल सिंह और सहयोगी कुशल कुमार प्रधान आदि जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें