फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लेनदेन के विवाद में दर्जी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। नोएडा से काम करके घर लौट रहे सिलाई मिस्त्री पर बृहस्पतिवार रात चाकू से जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में सिलाई मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने एक आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी आफाक नोएडा की सिलाई कंपनी में लोवर सिलने का काम करता है। बृहस्पतिवार रात दस बजे वह नोएडा से काम करके घर लौट रहा था। औरंगाबाद के मोहल्ला रंजरेजान मस्जिद के सामने मोहल्ला छेपीवाड़ा निवासी नाजिम ने उस पर हमला किया। नाजिम ने चाकू से आफाक की गर्दन, मुंह और पेट पर वार किए। आफाक की चीख-पुकार सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने घायल को औरंगाबाद थाने पहुंचाया। पुलिस ने घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने आफाक की गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाजिम को हिरासत में ले लिया।
बताया गया कि आफाक और नाजिम के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें