खुर्जा जंक्शन। पुरानी दिल्ली से टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन शनिवार शाम को ढाई घंटे देरी से आई। इसके अलावा कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे, कोलकाता से कालका जाने वाली हावड़ा-कालका मेल एक घंटे, अलीपुरद्वार से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। संवाद