फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाला सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्याना खुर्द पर तैनात सफाईकर्मी को ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने पर डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि ग्रामीण की शिकायत मिलने पर जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। अब उसे निलंबित करते हुए विभागीय कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत प्याना खुर्द पर तैनात सफाईकर्मी जितेंद्र कुमार शर्मा की ग्रामीण नरेश कुमार प्रजापति ने शिकायत की थी कि वह अपनी ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहा है। मामले में सफाईकर्मी जितेंद्र कुमार को अपना पक्ष रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जितेंद्र ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया और ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने या उपस्थित रहने के साक्ष्य नहीं उपलब्ध कराए। ऐसे में सफाईकर्मी जितेंद्र कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आगामी जांच के लिए खंड विकास अधिकारी जहांगीराबाद को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें