फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू फैलने का खतरा, अभी तक जांच के इंतजाम नहीं

सार

स्वाइन फ्लू फैलने का खतरा, अभी तक जांच के इंतजाम नहीं बुलंदशहर।लेकिन जिले के स्वास्थ्य विभाग के पास इस बीमारी से निपटने के कोई इंतजाम तक नहीं है।जबकि विभाग पिछले काफी समय से चिकित्सकों के साथ-साथ स्वस्थ्य कर्मियों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वाइन फ्लू फैलने का खतरा, अभी तक जांच के इंतजाम नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में संक्रामक रोगों के रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के अन्य जनपदों की तरह जिले में भी स्वाइन फ्लू के फैलने की संभावना बनती नजर आ रही है। लेकिन जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास इलाज तो दूर जांच कराने तक के इंतजाम नहीं है। अगर स्वाइन फ्लू फैला तो पर्याप्त सुविधाएं देने में विभाग फेल साबित हो सकता है।
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम में काफी उमस पड़ रही है। मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिले में बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस संबंधी परेशानियों से पीड़ित होकर सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसे ही हालत प्रदेश के बरेली जनपद में भी बन चुके हैं, यहां तीन दिन पूर्व दो लोगों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की जा चुकी हे। ऐसे में जिले में भी इस बीमारी के फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन जिले के स्वास्थ्य विभाग के पास इस बीमारी से निपटने के कोई इंतजाम तक नहीं है। जबकि विभाग पिछले काफी समय से चिकित्सकों के साथ-साथ स्वस्थ्य कर्मियों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन जिला अस्पताल में लग रही भीड़
अगस्त माह से जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की भारी भीड़ लग रही है। पिछले 25 दिनों से जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें 40 फीसदी मरीज वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के शामिल है। जबकि शेष मरीज अन्य बीमारियों के है।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- बुखार ठीक होने पर 24 घंटे बाद तक घर पर ही रहें। संभव हो तो फेस मास्क का प्रयोग करें।
- जुकाम के लक्षण महसूस होने या दिखाई देने पर घर से बाहर न जाए और दूसरों से दूरी बनाकर रखें।
- अपने हाथों को लगातार साबुन से धोते रहें और घर, ऑफिस के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज आदि साफ करते रहे।
- छींकते समय टिश्यू पेपर से नाक को ढकें और फिर उस पेपर को सावधानी बरत नष्ट कर दें।
जिले में अभी सामान्य फीवर आदि के ही मरीज मिल रहे हैं। जिले में अभी तक कोई स्वाइन फ्लू का मामला सामने नहीं आया है। कोई मरीज मिलने या सामने आने पर संबंधित का सैंपल लेकर जांच को भेज दिया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें