फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसोधिबिजलीघर में शराब पीने पर तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त

सार

बिजलीघर में शराब पीने पर तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्तबुलंदशहर।बिजली निगम के एक बिजलीघर की वीडियो होने के बाद मामले में एसई नीरज कुमार ने एक्सईएन सिकंदराबाद को मामले की जांच के निर्देश दिए थे।भ्रष्टाचार और छेड़छाड़ के मामले की शिकायत अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजलीघर में शराब पीने पर तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजलीघर में कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद अब तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है। एक्सईएन सिकंदराबाद द्वारा की गई जांच के आधार पर एसई ने तीनों की सेवा समाप्त की है। 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में तीन युवक एक स्थान पर बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में धुत तीनों युवक अवैध वसूली की भी बातें कर रहे थे। बिजली निगम के एक बिजलीघर की वीडियो होने के बाद मामले में एसई नीरज कुमार ने एक्सईएन सिकंदराबाद को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पता चला कि सनौटा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी बिजलीघर में ही बैठकर शराब पी रहे हैं। वीडियो में दिखने वाले तीनों युवकों की पहचान एसएसओ देवपाल सिंह और चंद्रपाल सिंह तथा लाइनमैन मोती के तौर पर हुई। जांच के दौरान पता चला कि तीनों ने बिजलीघर में बैठकर ही शराब पी थी। जिसकी चुपके से वीडियो बनाई गई थी। जांच के बाद एक्सईएन की संस्तुति पर एसईने तीनों की सेवा समाप्त कर दी है।
भ्रष्टाचार और छेड़छाड़ के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
बिजलीघर पर शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई तो कर दी गई, लेकिन 11 साल से पेंशन के लिए भटक रहे एक मृतक कर्मचारियों की शिकायत और साठा क्षेत्र में एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते बिजली कर्मचारियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। हालात यह है कि अस्थाई कर्मचारियों के खिलाफ निगम के अधिकारी भी तत्काल कार्रवाई कर देते हैं, लेकिन स्थाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में शराब पीते दिख रहे तीनों कर्मचारियों ने बिजलीघर पर बैठकर शराब पी। एक्सईएन की जांच के आधार पर प्रथम दृष्ट्या तीनों को दोषी पाते हुए सेवा समाप्त की गई हैं। भ्रष्टाचार और छेड़छाड़ के मामले की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - वीके मिश्रा, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें