शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कबड्डी में स्थान प्राप्त करने वाली ट
शिकारपुर। 27 से 29 अगस्त तक आयोजित प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता धामपुर बिजनौर में संपन्न हुई। इसमें शिकारपुर के सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की दो टीमों ने बाल वर्ग और तरुण वर्ग ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बाल वर्ग टीम ने प्रथम स्थान तथा तरुण वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया ये टीमें मेरठ प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए आठ से 10 सितंबर तक मथुरा के फरहा में होने वाली क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। बाल वर्ग एवं तरुण वर्ग की दोनों टीमों के उत्कर्ष प्रदर्शन पर विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र दत्त शर्मा, प्रबंधक अनिल मित्तल, कोषाध्यक्ष सुशील मित्तल तथा प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीम के कोच चौधरी पुष्पेंद्र कुमार व अशोक चौहान ने बताया कि दोनों ही टीम बड़े ही निष्ठा पूर्वक अपने लक्ष्य तक पहुंचने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।