सिकंदराबाद। तहसील उपकेंद्र पर कार्य के कारण सोमवार को उपकेंद्र की आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी। जेई श्रीकृष्ण ने बताया कि उपकेंद्र के देवी मंदिर फीडर को दो भागों में विभाजित करने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए सोमवार सुबह 10 से 2 बजे तक देवी मंदिर और एसडीएम कोर्ट फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की।